|
|
Structure of Bihar Mahadalit Vikas Mission
प्रथम स्तर: राज्य मिशन कार्यालय
बिहार महादलित विकास मिशन का राज्य मिशन कार्यालय मुख्यमंत्री सचिवालय, 4 देश रत्न मार्ग, पटना में अवस्थित है। राज्य मिशन कार्यालय मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी एवं मिशन निदेशक के निर्देशन में कार्य करती है। राज्य मिशन कार्यालय के दायित्व एवं कर्तव्य निम्न है: -
(क) दायित्व - परियोजनाएँ तैयार करना, बजट प्रस्ताव तैयार करना, राज्य सरकार के साथ समन्वय, राज्य स्तरीय बैठकों का आयोजन, राज्य स्तर से लेकर प्रखंड स्तर वक विभिन्न प्रकार की नियुक्तियाँ करना, नियमावली तैयार करना, विभिन्न निगमों एवं कार्यालयों के साथ, बैंक में लेखा का संधारण, आवश्यक प्रतिवेदन तैयार करना।
(ख) कर्तव्य - राज्य स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक की योजनाओं का मूल्यांकन एवं अनुश्रवण का कार्य, लेखा संधारण, मिशन कार्यालयों के कर्मियों का स्थापना एवं प्रशासनिक नियंत्रण।
उपरोक्त कार्य एवं दायित्व के निर्वहन के लिए राज्य मिशन कार्यालय की निम्न संरचना मंत्रीपरिषद के अनुमोदनोपरांत बनायी गयी है:-
राज्य मिशन कार्यालय की संरचना
| क्रमांक | पद | निर्धारित संख्या |
| 1 | मिशन निदेशक | 1 |
| 2 | राज्य परियोजना पदाधिकारी | 1 |
| 3 | राज्य परियोजना प्रबंधक ( समान्य प्रशासन ) | 1 |
| 4 | राज्य परियोजना प्रबंधक ( सूचना प्रबन्धन प्रणाली) | 1 |
| 5 | राज्य परियोजना प्रबंधक ( भूमि सुधार) | 1 |
| 6 | राज्य परियोजना प्रबंधक ( मानव संसाधन ) | 1 |
| 7 | राज्य परियोजना प्रबंधक ( क्षमता वर्धन ) | 1 |
| 8 | राज्य परियोजना प्रबंधक ( समंवय ) | 1 |
| 9 | राज्य परियोजना प्रबंधक ( संचार ) | 1 |
| 10 | राज्य परियोजना प्रबंधक ( प्रोजेक्ट इंटरवेंसन ) | 1 |
| 11 | वरीय अभियंता-राज्य | 1 |
| 12 | अभियंता (अनुश्रवण) | 1 |
| 13 | लेखा पदाधिकारी | 1 |
| 14 | लेखापाल | 1 |
| 15 | भंडारपाल | 1 |
| 16 | कम्प्यूटर प्रोग्रामर -सह- डाटा इंट्री ऑपरेटर | 1 |
| 17 | कम्प्यूटर ऑपरेटर | 4 |
| 18 | चालक | 2 |
| 19 | अनुसेवक | 2 |
| 20 | रात्रि प्रहरी | 1 |
द्वितीय स्तर: जिला मिशन कार्यालय
जिला स्तर पर परियोजनाओं के कार्यान्वयन, अनुश्रवण एवं मूल्याकंण के लिए जिला मिशन कार्यालय की स्थापना की गई है। जिला मिशन कार्यालय सभी जिला मुख्यालय समाहरणालय में कार्यरत है। राज्य सरकार के द्वारा बिहार महादलित विकास मिशन के कार्यो का कार्यान्वयन हेतु अनु0 जाति एवं अनु0 जनजाति कल्याण विभाग के पंत्राक 1734 दिनांक 15/05/2008 द्वारा जिला परियोजना पदाधिकारी के पद पर नियुक्ति होने तक जिला में कार्यरत जिला कल्याण पदाधिकारी को जिला परियोजना पदाधिकारी के कार्य करने का आदेश निर्गत किया गया है। जिला मिशन कार्यालय की संरचना निम्न है:-
| क्रमांक | पद | संख्या |
| 1 | जिला परियोजना पदाधिकारी | 1 |
| 2 | लेखापाल | 1 |
| 3 | भंडारपाल | 1 |
| 4 | सहायक -सह- डाटा इंट्री ऑपरेटर | 2 |
| 5 | चालक | 1 |
| 6 | अनुसेवक | 1 |
| 7 | रात्रि प्रहरी | 1 |
जिला स्तर पर मिशन का कार्य सुचारू रूप से चले इस हेतु दिनांक: 06/01/2010 को माननीय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई आम सभा की बैठक में जिला महादलित मिशन समिति का निर्माण किया गया।
जिला महादलित मिशन समिति
सभी जिला में एक जिला महादलित मिशन समिति है जिसकी संरचना निम्न है:-
| 1 | जिला पदाधिकारी | अध्यक्ष |
| 2 | जिला विकास पदाधिकारी | सदस्य |
| 3 | जिला परियोजना पदाधिकारी | सदस्य सचिव |
| 4 | जिला शिक्षा पदाधिकारी | सदस्य |
| 5 | कार्यपालक अभियंता (पी.एच.ई.डी.) | सदस्य |
| 6 | जिला कृषि पदाधिकारी | सदस्य |
| 7 | असैनिक शल्य चिकित्सक -सह- मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी | सदस्य |
| 8 | श्रम अधीक्षक | सदस्य |
| 9 | महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र | सदस्य |
| 10 | जिला पशुपालन पदाधिकारी | सदस्य |
| 11 | सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा | सदस्य |
| 12 | जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आई0सी0डी0सी0) | सदस्य |
| 13 | जिला कल्याण पदाधिकारी | सदस्य |
जिला महादलित मिशन समिति के कार्य:-
मेमोरेन्डम ऑफ एसोसियेशन (Memorandom of Association) एवं नियमों के अनुसार जिला मिशन समिति जिला स्तर पर सभी महादलितों के विकास हेतु कार्य करेगा।
जिला महादलित मिशन समिति में महादलितों के विकास के सभी सलाहकारीय, कार्यकारी एवं वित्तीय अधिकार समाहित हैं।
जिला मिशन समिति निम्नलिखित कार्य करेगा।
जिला के लिए वार्षिक बजट एवं वार्षिक कार्य योजना बनाना।
मिशन के कार्यों का अनुश्रवण एवं मुल्यांकन करना।
जिला मिशन कार्यालय के स्थापना पर नियंत्रण करना।
जिला मिशन कार्यालय के प्रशासकीय व्यवस्था पर नियंत्रण करना।
राज्य मिशन कार्यालय के संरक्षण में प्रशासकीय कार्यों का विभिन्न योजनाओं के लिए वितरण करना।
कार्यालय के सुचारू संचालन के लिए लेखा, अंकेक्षण प्रस्ताव, वित्तीय प्रतिवेदन का पुनर्निरीक्षण तथा अंकेक्षण प्रतिवेदन पर विचार करेगी एवं वित्तीय कार्यो का अवलोकन करेगी। गैर सरकारी संगठन को विभिन्न परियोजनाओं/उद्देष्यों में राज्य मिशन कार्यालय के आदेश पर लगाएगी।
मिशन के विभिन्न योजनाओं के त्वरित निष्पादन हेतु प्रशिक्षण, बैठक, कान्फ्रेस, पालिसी रिव्यू, स्टडीज/सर्वे, वर्कशाप एवं अन्तराज्यीय भ्रमण के आयोजन पर बल देगी।
राज्य मिशन के उद्देष्यों एवं हित में सभी कार्य करेगी।
जिला मिशन कार्यालय के कार्य
जिला स्तरीय महादलित मिशन कार्यालय जिला परियोजना पदाधिकारी के द्वारा प्रशासकीय, वित्तीय एवं स्थापना सम्बन्धी कार्यो को जिला महादलित मिशन समिति के आदेश तथा राज्य मिशन कार्यालय संरक्षण एवं नियंत्रण में चलाया जायेगा।
तृतीय स्तर: प्रखंड मिशन कार्यालय
प्रत्येक प्रखंड में महादलित विकास की योजनाओं के सफल कार्यान्वयन हेतु प्रखंड मिशन कार्यालय की स्थापना की स्वीकृति मंत्रीमंडल द्वारा दी गयी है। राज्य सरकार के द्वारा बिहार महादलित विकास मिशन के कार्यो का कार्यान्वयन हेतु अनु0 जाति एवं अनु0 जनजाति कल्याण विभाग के पंत्राक 1734 दिनांक 15/05/2008 द्वारा प्रखंड परियोजना पदाधिकारी के पद पर नियुक्ति होने तक प्रखंड में कार्यरत प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को प्रखंड परियोजना पदाधिकारी के कार्य करने का आदेश निर्गत किया गया है। प्रखंड मिशन कार्यालय प्रखंड महादलित मिशन समिति के पर्यवेक्षण में एवं राज्य मिशन कार्यालय तथा जिला मिशन कार्यालय के नियंत्रण में कार्य करेंगा। प्रखंड मिशन कार्यालय की संरचना निम्न हैः-
| क्रमांक | पद | निर्धारित संख्या |
| 1 | प्रखंड परियोजना पदाधिकारी | 1 |
| 2 | लिपिक सह लेखापाल | 1 |
प्रखण्ड मिशन समिति
प्रखंड स्तर पर मिशन के कार्यो के सुचारू संचालन हेतु दिनांक: 06/01/2010 को माननीय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई आम सभा की बैठक में प्रखंड महादलित मिशन समिति का निर्माण किया गया। जिसकी संरचना निम्न है:-
| 1 | प्रखण्ड विकास पदाधिकारी | अध्यक्ष |
| 2 | अंचलाधिकारी | सदस्य |
| 3 | बाल विकास परियोजना पदाधिकारी | सदस्य |
| 4 | प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी | सदस्य |
| 5 | प्रखण्ड षिक्षा प्रसार पदाधिकारी | सदस्य |
| 6 | महिला प्रसार पदाधिकारी/प्रसार पदाधिकारी | सदस्य |
| 7 | प्रखण्ड परियोजना पदाधिकारी | सदस्य सचिव |
प्रखंड महादलित मिशन समिति के कार्य:-
मेमोरेन्डम ऑफ एसोसियेशन (Memorandom of Association) एवं नियमों के अनुसार प्रखंड मिशन समिति प्रखंड स्तर पर सभी महादलितों के विकास हेतु कार्य करेगा।
प्रखंड महादलित मिशन समिति में महादलितों के विकास के सभी सलाहकारीय, कार्यकारी एवं वित्तीय अधिकार समाहित हैं। वार्षिक कार्य योजना एवं आय-व्यय का वार्षिक अनुमान बनाना।
मिशन की सभी परियोजनाओं का अनुश्रवण करवायेगा।
प्रखंड मिशन कार्यालय के स्थापना पर नियंत्रण करना।
प्रखंड मिशन कार्यालय कर्मियों पर प्रशासकीय नियंत्रण करना।
लेखा, वित्तीय प्रतिवेदन, अंकेक्षण प्रतिवेदन का अनुश्रवण परियोजनाओं के उचित कार्यान्वयन हेतु करेगा।
राज्य मिशन, जिला मिशन, प्रखंड मिशन के उद्देष्यों को हित के लिए सभी कार्य करना।
प्रखंड मिशन कार्यालयों का कार्य:-
राज्य मिशन एवं जिला मिशन कार्यालय के पर्यवेक्षण एवं नियंत्रण में एक प्रखंड कार्यालय प्रखंड परियोजना पदाधिकारी के अधीन होगा। प्रखंड परियोजना पदाधिकारी द्वारा कार्यालय का प्रबंधन, पत्राचार, स्थापना, वित्तीय, परियोजना का सूत्रण- कार्यान्वयन एवं सर्वेक्षण कार्य किया जाता है। प्रखंड स्तरीय निगरानी, अनुश्रवण, विधिक मामले एवं प्रचार-प्रसार आदि से संबंधित कार्य कियें जायेंगे।
TOP
State Mission Office - State Mission Office will design, implement, monitor and evaluate the Mission work in the state.
District Mission Office - District Mission office will be responsible in implementing the programme at the district level.
Block Mission Office - Block Mission Office will implement and monitor the programme at the Block level.
Vikas Mitra - Vikas Mitra is one of the important aspects of Mission's work. It will help in reaching the services at the village level.
|